Farmers Protest: Delhi बॉर्डर सील, वैकल्पिक मार्गों पर जाम में फंस रहीं रोडवेज बसें
Girl in a jacket

Delhi बॉर्डर सील, वैकल्पिक मार्गों पर जाम में फंस रहीं रोडवेज बसें

आज किसान आंदोनल का सातवां दिन है। किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा-दिल्ली (Delhi) बॉर्डर सील है। बता दें इससे सभी वर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वैकल्पिक मार्गों पर भारी जाम है। इससे रोडवेज बसें और अन्य वाहन बंद हैं। हालात यह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालों के कई घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं। बॉर्डर पर की गई किलेबंदी के कारण दिल्ली से संपर्क लगभग टूटा सा गया है।

  • किसान आंदोलन के चलते सोनीपत में Delhi बॉर्डर सील
  • वैकल्पिक मार्गों पर जाम में फंस रहीं रोडवेज बसें
  • राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ छह दिन में करीब 100 शोरूम बंद हो गए

कई किलोमीटर पैदल ही तय करना पड़ रहा सफर

आपको बता दें दिल्ली कूच को लेकर 13 फरवरी को शंभू बाडॅर पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव को देखते हुए दिल्ली और सोनीपत पुलिस ने कुंडली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया था। सरकार और किसानों के बीच बातचीत पर सबकी नजर बनी हुई है। इस बीच केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट से लेकर कुंडली बार्डर तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के कामधंधे प्रभावित हैं।

8 16

जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने के लिए लग रहा कई घंटे का समय

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा दिल्ली बॉर्डर को सील किया गया है। जिसके चलते बसों को चंडीगढ़ जाने के लिए वाया यमुनानगर व दिल्ली जाने के लिए वाया नरेला भेजा जा रहा है। इन मार्गाें पर पहले से ही जाम होने के कारण बसें भी जाम में फंस रही हैं। चंडीगढ़ जाने वाली बसों को 30 किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे अधिक लग रहे हैं।

9 16

दिल्ली जाने के लिए सफियाबाद नरेला से लिंक मार्गों को खोला गया

दरअसल, बॉर्डर सील होने से उद्योगों में कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने की लागत लगभग दोगुनी हो गई है। दिल्ली जाने के लिए सफियाबाद नरेला से लिंक मार्गों को खोला गया है। हालांकि इन रास्तों पर जाम के कारण भारी वाहन नहीं आ रहे। इस कारण उद्योगपतियों को कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने के लिए छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लागत दोगुना बढ़ गई है। पहले भारी वाहनों से माल ढुलाई के लिए जहां 10 हजार रुपये खर्च होते थे।

11 10

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।