देश के विकास के लिए किसानों की तरक्की जरूरी : विप्लव कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश के विकास के लिए किसानों की तरक्की जरूरी : विप्लव कुमार

NULL

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने गोमती जिले के अंतर्गत उदयपुर के तक्षियाबारी स्कूल मैदान में धान दिवस और अभिनव किसान सम्मेलन, 2018 के अवसर पर कहा कि देश के विकास के संदर्भ में किसानों की आय बढ़ना बहुत जरूरी है और यह तभी संभव है जब किसानों की विभिन्न योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन संभव हो जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कदम उठाये हैं।’ श्री देव ने कहा कि मोदी सरकार खाता योजनाओं, पंचायत की शक्तियां बढ़ने और लोगों के लाभ से संबंधित अन्य नीतियों जैसे देश का विकास करने के लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों को लागू करना है।

त्रिपुरा की आर्थिक समीक्षा के अनुसार राज्य की आर्थिक व्यवस्था पर मूल रूप से कृषि और गरीबी की उच्च दर, कम प्रति व्यक्ति आय, कम पूंजी सृजन, अपर्याप्त आधारभूत सुविधाएं, अलग भौगौलिक स्थिति, संचार सेवाओं में बाधा, वनों और खनिज संसाधनों का अपर्याप्त उपयोग, औद्योगिक क्षेत्र की कमी और बेरोजगारी की बढ़तरी का असर है।

उन्होंने कहा कि राज्य की 42 प्रतिशत जनसंख्या कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों पर निर्भर है। कृषि विभाग के अनुसार राज्य के गैर-कृषि खंड में, शिक्षा, विनिर्माण, अन्य सेवाएं, परिवहन, आवास और भंडारण, अन्य समुदाय और व्यक्तिगत सेवाओं के बाद श्रमिकों की अधिकतम संख्या खुदरा व्यापार में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद्य और कच्चे माल की खातिर आपूर्ति के अलावा कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों के लिए कृषि का अपना एक महत्वपूर्ण आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।