नई दिल्ली : पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क में बृहस्पतिवार को धमाके के असर से फैक्ट्री की इमारत गिरने के मामले में फैक्ट्री के सह मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
बृहस्पतिवार को छत के पंखे बनाने वाली फैक्ट्री की भट्टी में धमाका होने के बाद इमारत का एक हिस्सा गिर गया था जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री में एक साझीदार सुमित गुप्ता को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य मालिक अंकित गुप्ता को घटना के दौरान चोटें लगी थीं जिसका इलाज चल रहा है।