हर बूथ को करना है मजबूत, तभी केजरीवाल सत्ता से बाहर : तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर बूथ को करना है मजबूत, तभी केजरीवाल सत्ता से बाहर : तिवारी

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को चांदनी चौक, करोल बाग, नई दिल्ली,

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को चांदनी चौक, करोल बाग, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी, शाहदरा में बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद मीनाक्षी लेखी एवं सदस्यता अभियान प्रमुख कुलजीत सिहं चहल ने संबोधित किया। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने के लिए संगठन पर्व सदस्यता अभियान को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की है। हमारा एक मात्र लक्ष्य दिल्ली विधानसभा चुनाव तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना होना चाहिए। 
समाज के हर वर्ग के बीच सदस्यता अभियान की जागरुकता लाकर पार्टी के विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए समर्पण भाव के साथ हमें काम करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।