शाह का कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाह का कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र

राजनीति की गिरावट की पराकाष्ठा है। ऐसा नेतृत्व जिस पार्टी के पास है, उसे जनता सबक सिखाने के

 रायपुर : राज्य की सत्ता में चौथी दफे सरकार बनाने की कवायद में जुटी बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मकसद से छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने डाॅक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने का ऐलान करते हुए राहुल गांधी को चैलेंज देकर पूछा कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी सीडी बनाकर मां-बेटी को शर्मशार करने वाले नेता के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे? अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कितनी भी ताकत लगा लें, इस बार भी छत्तीसगढ़ में उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाते हुए कहा है कि मोदी-रमन सरकार के काम को लेकर घर-घर जाना है। एक घर भी नहीं छोड़ना है. हितग्राहियों को कांग्रेस शासनकाल याद दिलाना है। सीडी कांड याद दिलानी है। उन्हें यह एहसास दिलाना है कि कांग्रेस की सरकार आई, तो फिर से नक्सलवाद झेलना पड़ेगा, लेकिन रमन सरकार आई तो बचे खुचे नक्सली भी प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। शाह ने कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए विजय का संकल्प दिलाया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ताल ठोककर खड़ी है। एक महागठबंधन बनाया है। मोदी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, मैं कांग्रेस के साहस की दाद देता हूं, विरोधियों के अच्छे गुण की दाद देनी चाहिए। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ और केंद्र में सरकार दिखाई देती है यह मेरे समझ नहीं आता। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को मैं चैलेंज देना चाहता हूं कि जनता से यह स्पष्ट कर दो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का नेतृत्व कौन करने वाला है। हमारे मन में कोई दुविधा नहीं है, तीन बार से जिन्होंने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे डाॅक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी चुनाव लड़ने जा रही है।

इधर सभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि अपराजेय सेना जिसके पास है, उसे कोई परास्त नहीं कर सकता। कार्य़कर्ताओं की फौज हमारे पास है, उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष, बिखरा हुआ संगठन, जिसका नेतृत्व करने वाला नेता विवाद में घिरा है। सीडी बनाने और बांटने के मामले में जिस पार्टी का नेता देश और दुनिया में बेनकाब हो गया है, मंत्री का सीडी बनाते चेहरा लोगों ने देखा है, सीडी के जरिए कैसे जाल में बिछाया जा सकता है। यह राजनीति की गिरावट की पराकाष्ठा है। ऐसा नेतृत्व जिस पार्टी के पास है, उसे जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। छत्तीसगढ़ की जनता इंतजार कर रही है।

बीजेपी लाखों कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतती हैः दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह ने अंबिकापुर में बूथ समिति और बूथ पालकों की सभा में कहा कि – पांच राज्यों में चुनाव होने वाला है, उसमें छत्तीसगढ़ भी है। हम बीजेपी के कार्यकर्ता है। दूसरी पार्टियां जो होती है, वह सारी पार्टियां स्वाभाव के आधार पर, नेताओं के रैलियों के आधार पर चुनाव जीतती है, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ताओं को गौरव के साथ बताना चाहता हूं कि बीजेपी नेताओं के आधार पर चुनाव नहीं जीतती, लाखों कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव जीतती है। बीजेपी के चुनाव जीतने का आधार बूथ का कार्यकर्ता है। बूथ का कार्यकर्ता बीजेपी की जान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।