दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का ऐलान हो गया है। MCD ने नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी कि 21 अप्रैल तक मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नामांकन भरा जाएगा और 25 अप्रैल को MCD सदन की बैठक में दोपहर 2 बजे मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। बता दें कि अभी आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिंची मेयर का पद संभाल रहे हैं। महेश कुमार खिंची ने 2024 वर्ष के नवंबर माह में भाजपा के किशन लाल को तीन वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया था।
महेश कुमार खिंची मेयर
मेयर महेश कुमार खिंची ने 2024 में हुए मेयर चुनाव में 265 वोटों में से महेश कुमार खिंची को 133 और भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले थे और 2 वोट अवैध घोषित किए गए। वहीं 2023 में AAP की शेली ओबेरॉय ने पदभार संभाला था।
रोटेशन के आधार पर मेयर चुनाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेयर के पद पर रोटेशन के आधार पर पाँच एकल-वर्षीय कार्यकाल होते हैं। पहला वर्ष महिलाओं के लिए, दूसरा ओपन कैटेगरी के लिए, तीसरा आरक्षित श्रेणी के लिए और शेष दो फिर से ओपन कैटेगरी के लिए आरक्षित है। बता दें कि AAP ने दिसंबर 2022 में MCD पर अपना कब्जा कर लिया था लेकिन अब 2025 वर्ष में दिल्ली में BJP की जीत के बाद MCD चुनाव भी BJP का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।