चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को दी क्लीन चिट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को दी क्लीन चिट

भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस पर टिप्पणी करने के मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव आयोग

नई दिल्ली : भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस पर टिप्पणी करने के मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। इस संबंध में दिल्ली निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आचार संहित का उल्लंघन नहीं किया। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पार्टी ने कहा था कि हंसराज हंस ने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म अपनाया था।

वह अरक्षित सीट से प्रत्याशी के योग्य नहीं है। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि भाजपा प्रत्याशी ने 20 फरवरी 2014 को धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म को अपनाया था। इस्लाम कबूलने के बाद अपना नाम मोहम्मद यूसुफ रख लिया था। ऐसे में अरक्षित सीट से प्रत्याशी के योग्य नहीं है। उन्होंने जानकारी छुपाई है। इस मामले को अदालत ले जाकर गुजारिश करेंगे। आप के तरफ से लगाए गए इस आरोप के बाद भाजपा के तरफ से इस मामले में शिकायत की गई थी।

भाजपा के तरफ से शिकातय में मुख्यमंत्री केजरीवाल, मंत्री राजेंद्र पाल गौतम सहित अन्य को जवाब देने का कहा गया था। जिसपर संज्ञान लेते हुए दिल्ली चुनाव आयोग ने केजरीवाल सहित आप नेताओं को नोटिस जारी कर अपना जबाव देने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।