राजधानी में दिख रहा दिवाली का असर, फिर जहरीली हो रही दिल्ली की हवा, 2-3 दिनों में तापमान गिरने का अनुमान

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में पारा कुछ डिग्री तक गिर सकता है और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम की ओर बदल सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडी होती हैं और ये हिमालयी क्षेत्र से मैदानी इलाकों की दिशा में बढ़ती हैं। 
5 नवंबर को न्यूनतम तापमान के कम होकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 6 नवंबर तक इसके बढ़कर 38 प्रतिशत तक हो जाने का अनुमान है क्योंकि दिवाली के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से उठने वाला धुआं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की तरफ आ जाता है। 
वहीं दिवाली का दिल्ली की हवा में गहरा असर पड़ता है, त्योहारों से पहले ही दिल्ली की हवा बहुत खराब की श्रेणी तक पहुंच गई थी। सफर के मुताबिक 2 दिन बाद 6 नवंबर तक दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में 38 प्रतिशत तक हिस्सेदारी पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हो सकती है। वर्ष 2020 में 5 नवंबर को दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। इस सीजन में पहली बार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।