दिल्ली : कल्याणपुरी में तेज रफ्तार BMW ने 2 को रौंदा, एक की कुचलकर मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : कल्याणपुरी में तेज रफ्तार BMW ने 2 को रौंदा, एक की कुचलकर मौत

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें से

राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने दो युवकों को कुचल दिया, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना रात करीब 1.30 बजे कल्याणपुरी थाने के कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद हुई।
अधिकारी ने बताया, “दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। चूंकि घायल व्यक्ति की हालत शुरू में गंभीर थी, इसलिए उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उसके पैर में चोट आई थी।”

गोकुलपुरी अग्निकांड : मनोज तिवारी ने जांच की मांग की और परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता देने का आग्रह किया

पुलिस ने कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से गाड़ी चलाना या सवारी करना) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया। डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार चला रहे आरोपी की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी अश्विनी लाल (21) के रूप में हुई है। 
वर्तमान में, वह अपने भाई के साथ इंदिरापुरम में रह रहा था और किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी कश्यप ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।