DU छात्रा को लड़का समझ युवकों ने खूब पीटा, 'I Am Girl' कहने पर सामने आई सच्चाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

DU छात्रा को लड़का समझ युवकों ने खूब पीटा, ‘I am girl’ कहने पर सामने आई सच्चाई

NULL

दिल्ली विश्वविद्यालय ( DU) की स्टूडेंट को कुछ लड़कों ने लड़का होने के शक में पिटाई कर दी, लेकिन जैसे ही सच सामने आया तो लड़के कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता का हुलिया लड़कों की तरह है। आरोपियों ने उसे लड़का समझा। पीड़ित लड़की नॉर्थ ईस्ट के राज्य अरुणाचल प्रदेश की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही है। लड़की मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है। घटना के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुखर्जी नगर इलाके में छात्रों का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। वे बदला लेने के लिए लड़के के पास पहुंच गए और लड़के को पीटने लगे।

जैसे ही लड़की को अहसास हुआ कि वह लड़का समझकर उसे पीट रहे हैं तो उसने चिल्लाकर कहा- मैं लड़की हूं। वहीं, हमलावरों को जैसे ही पता चला कि वह लड़की है, आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस पहुंची। लड़की के बयान पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग मिल गया है। पता चला है कि जिस छात्रा की पिटाई हुई है वह पहलवान है और बॉस्केटबॉल की खिलाड़ी भी है।

खेल की वजह से उसका बदन भी एकदम लड़कों की तरह है। इसी भ्रम के चलते हमलावरों ने उसे अपना शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा के बारे में कहा जा रहा है कि वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह अपने 5 दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से लौटी थी। भूख लगने पर वह अपने साथी छात्र के साथ खाने के लिए रुक गई। इस दौरान उसने कैप लगाई थी।

कहा जा रहा है कि वहां बाइक पर एक लड़का आया, जिससे मामूली बात पर बहस हो गई। बाइक सवार ने छात्र की कैप उतारकर फेंक दी। इस पर उसने विरोध जताते हुए आरोपी को धक्का दे दिया। इसके बाद लड़के ने कुछ दूर खड़े अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर पिटाई के दौरान उन्हें पता चला कि वह लड़की है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।