DU Admission 2021 : 2 अगस्त से शुरू होंगे ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन

अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 2 अगस्त से 31 अगस्त तक जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 26 जुलाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 2 अगस्त से 31 अगस्त तक जबकि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए 26 जुलाई से 21 अगस्त तक आवेदन होंगे।
कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेज में प्रवेश के लिए एडमिशन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए एडमिशन की अंतिम तारीख 21 अगस्त और स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 31 अगस्त है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने किया 10वीं का रिजल्ट घोषि‍त, 99.95 फीसदी विद्यार्थी पास

पीसी जोशी ने कहा, ‘‘हमने अपनी शिक्षा समिति की एक गहन बैठक की है और अब इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की तारीखें लेकर आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। एप्लीकेशन से लेकर एडमिशन तक सब ऑनलाइन होगा। किसी छात्र को एडमिशन सम्बंधित किसी काम के लिए डीयू नहीं आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।