हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दिल्ली प्रभारी डॉ मदन मोहन झा ने दिल्ली में ली बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दिल्ली प्रभारी डॉ मदन मोहन झा ने दिल्ली में ली बैठक

पटना: बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने

पटना: बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बतौर प्रभारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की पहली बैठक ली।
इस बैठक में दिल्ली प्रदेश हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी डॉ मदन मोहन झा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता को दिल्ली के एक एक घर तक पहुंचाने के तहत यह विस्तृत कार्यक्रम पार्टी के द्वारा तय किया गया है। इस अभियान में बूथ से लेकर प्रखंड और जिले से प्रदेश तक वृहद अभियान चलाया जाएगा जिसमें कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
इस बैठक में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षों ने शामिल होकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी को बड़े स्तर पर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश प्रभारी को आश्वत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।