दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का Double Attack, मौसम के तेवर कर रहा लोगों को परेशान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का Double Attack, मौसम के तेवर कर रहा लोगों को परेशान

राजधानी दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़

राजधानी दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़ गई है।बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज  सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इसके साथ ही अगले 3 दिन एवं कोहरा बढ़ने की संभावना है।वहीं, प्रदूषण बढ़ने के कारण जहरीली हवा से भी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
अधिकतर इलाकों का AQI 400 से 450 के बीच दर्ज 
आपको बता दें इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर भी बढ़ रहा है। जबकि शहर के कई इलाकों का AQI गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे तक दिल्ली के अधिकतर इलाकों का AQI 400 से 450 के बीच दर्ज किया गया, जो कि गंभीर कैटेगरी में आता है। 
प्रदूषण से नहीं मिल रही है राहत 
दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ- साथ प्रदूषण से भी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के करीब है,  जो कि खराब श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली में अब कोहरा और धुंध परेशान कर सकता है। शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस ही बना रह सकता है।हालांकि, दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।