Girl in a jacket

सुलह के बाद खत्म हुई डीडीयू में डॉक्टरों की हड़ताल

NULL

पश्चिमी दिल्ली : डॉक्टरों के साथ मारपीट के आरोप के बाद शुक्रवार सुबह से ही पश्चिमी दिल्ली के बड़े अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल शनिवार दोपहर खत्म हो गई। शनिवार को स्थानीय थानाध्यक्ष की मध्यस्थता में हड़ताली डॉक्टरों और मरीज के परीजनों की बैठक कराई गई। जिसमें दोनों ही पक्षों ने सुलह पर सहमित जताई। जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया। लेकिन इस बीच अस्पताल आने वाले मरीजों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि गुरुवार रात डाबड़ी निवासी एक 26 वर्षीय महिला को उसके परिजन अस्पताल में दिखाने लाए थे। जानकारी के अनुसार महिला ने कुछ दवाइयां ज्यादा खा ली थी। अस्पताल में उसे देख रही महिला डॉक्टर जब उसे छोड़कर दूसरे मरीज को देखने लगी तो, नाराज परिजनों ने महिला डॉक्टर से बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर अस्पताल मे तैनात बाउंसरों ने पूनम के परिजनों को अस्पताल की चौकी में बिठा लिया। जहां बाद में कुछ बाउंसरों के साथ आए डॉक्टर ने पुलिसकर्मियों के सामने ही परिजनों की पीटाई कर दी। वहीं डॉक्टरों का आरोप था कि चौकी में परिजनों ने उनकी पिटाई की है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।