हिंदूराव अस्पताल में जारी है डॉक्टरों की हड़ताल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिंदूराव अस्पताल में जारी है डॉक्टरों की हड़ताल

शुक्रवार को भी हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों द्वारा जारी हड़ताल के कारण उपचार के

नई दिल्ली : लंबे समय से वेतन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को भी हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों द्वारा जारी हड़ताल के कारण उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को परेशानी हो रही है। जबकि मौसम में आए बदलाव के कारण अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी तरह का आश्वासन नहीं मिला है। यदि जल्द कुछ भी स्पष्ट नहीं होता तो तीन घंटे का नहीं बल्कि सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

बता दें कि गुरुवार को भी दोपहर साढ़े 12 बजे तक हड़ताल पर बैठे रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि आए दिन उन्हें वेतन के लिए परेशान रहना पड़ता है। हर बार दो से तीन माह तक वेतन उनका नहीं मिल पाता। इसके कारण उन्हें बार बार अस्पताल से लेकर निगम के आला अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) से जुड़े डॉ. राहुल ने बताया कि फिलहाल तीन घंटे की हड़ताल की जा रही है।

मरीजों को ज्यादा समस्या न हो इसके लिए सुबह और शाम को कुछ ज्यादा समय दिया जा रहा है। यदि सोमवार तक वेतन नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पताल, डिस्पेंसरी और पॉलीक्लिनिक में हालत बहुत खराब हैं। यहां के डॉक्टरों व नर्सों को लगभग पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।