दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी से राहत नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी से राहत नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर 12

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे दिल्लीवासियों को फिलहाल कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर बाद हालांकि धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर 12 बजे पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।” गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, हालांकि लू नहीं चली थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।