Yamuna को स्वच्छ बनाने की योजना पर मंथन, Amit Shah की अध्यक्षता में बैठक आज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Yamuna को स्वच्छ बनाने की योजना पर मंथन, Amit Shah की अध्यक्षता में बैठक आज

अमित शाह के नेतृत्व में यमुना की सफाई योजना समीक्षा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यमुना की सफाई पर गुरुवार को बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य यमुना की सफाई योजनाओं की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तैयार करना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय सक्सेना, और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य यमुना की सफाई के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना है। यमुना की सफाई तीन चरणों में होनी है। जिसमें यमुना में मिलने वाले ड्रेनेज की सफाई, यमुना के तटों के सौंदर्यीकरण और नदी के प्रवाह को अविरल बनाने का प्रयास शामिल है।

इससे पहले अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर एक अहम बैठक हो चुकी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित जल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में सिलसिलेवार तरीके से यमुना की सफाई को लेकर चर्चा हुई थी।

Yamuna

पीएम मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा था कि यमुना नदी की सफाई के लिए सभी कामों पर चर्चा हुई। यमुना को साफ रखने के लिए विस्तृत प्लान पर काम चल रहा है। यमुनोत्री, जहां से यमुना निकलती है और जहां जाकर प्रयागराज में खत्म होती है, उसके लिए विस्तृत योजना बनाकर काम की तैयारी है।

बता दें कि यमुना की सफाई को लेकर भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार यमुना को साफ करने का काम करेगी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद यमुना की सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर योजना बनाई जा रही है। आईटीओ घाट पर यमुना नदी की आरती भी शुरू करवाई गई। इन सबके बीच दिल्ली सरकार में मंत्री लगातार यमुना नदी की साफ-सफाई का कार्य देख रहे हैं। दिल्ली सरकार का मानना है कि केंद्र के सहयोग से हम यमुना को साफ करने में सफल होंगे।

Yamuna की सफाई के लिए 32 रियल-टाइम जल निगरानी स्टेशन स्थापित करेगी दिल्ली सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।