अभिनेता द‍िलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिनेता द‍िलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

अभिनेता द‍िलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया

नई दिल्ली : मशहूर अभिनेता द‍िलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सायरा बानो ने दिलीप साहब के ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने लिखा- साहब सीने में इंफेक्शन के कारण असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें 80 के दशक में एक्टर दिलीप कुमार अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। एक्टर दिलीप फिल्म जुगनू, बाबुल, शबनम, दीवार, नया दौर आन, कोहिनूर मशाल , क्रांति सौदागर, गोपी , राम और श्याम, गंगा जमना, दास्तान, आजाद, दाग जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान देने के लिए दादा साहब फाल्के, पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे बड़े अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।