दिल्ली में सुबह छाया रहा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में सुबह छाया रहा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शनिवार की सुबह दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शनिवार की सुबह दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी । आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी। 
1613797082 delhi
भारत मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘अत्यधिक घना’ कोहरा होता है । घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है । इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।