मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में किया ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में किया ऑरेंज अलर्ट जारी, घने कोहरे की संभावना

दिल्ली में घना कोहरा और ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रखा है। दिल्ली में पहले कोहरे की मोटी चादर छाई हुई थी तो अब कुछ जगहों में बारिश ने दिल्ली का मौसम बदल दिया। जिससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है और इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिल्ली में भी सक्रिय है जिससे आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

images 40

दिल्ली में छाएगा घना कोहरा

दिल्ली में 14 से 16 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। बता दे कि आज कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने सबसे लंबी 311 मिनट की देरी का अनुभव किया, उसके बाद पूर्वा एक्सप्रेस 198 मिनट की देरी से चली। श्रमजीवी एक्सप्रेस और जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस 197 मिनट और 187 मिनट की देरी की सूचना दी।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता हुई खराब

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ ही वायु गुणवत्ता भी खराब हुई है। जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया, जबकि नेहरू नगर में खतरनाक 345 दर्ज किया गया। पटपड़गंज में एक्यूआई 344 दर्ज किया गया, इसके बाद नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय में 314 रहा। इसी तरह, नरेला और मंदिर मार्ग में क्रमशः एक्यूआई का स्तर 313 और 308 दर्ज किया गया। मुंडका में एक्यूआई 297 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 293 रहा। एनएसआईटी द्वारका में अपेक्षाकृत कम 125 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।