दिल्ली में जारी बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में जारी बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा व्यवस्था

हरियाणा के नूंह हिंसा की आग अब दिल्ली तक जा पहुंची है।बता दें दिल्ली में कई जगहों पर

हरियाणा के नूंह हिंसा की आग अब दिल्ली तक जा पहुंची है।बता दें दिल्ली में कई जगहों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसकी वजह से विकास मार्ग के आसपास ट्रैफिक जाम लग गया।विकास मार्ग ईस्ट दिल्ली को जोड़ता है। 
दरअसल, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं उसमें नजर आ रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के नजदीक हनुमान चालीसा भी पढ़ रहे हैं। बाद में उन्होंने विकास मार्ग को ब्लॉक करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। पुलिस हालात पर नजर बनाए रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।
यात्री प्रदर्शन वाले रास्तों से होकर गुजरने से बचें
आपको बता दें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘रेड लाइट पर प्रदर्शन की वजह से आज सुबह 8 बजे से निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन से विकास मार्ग तक रास्ता पूरी तरह बंद रहा।’ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि जो यात्री गाजियाबाद या दिल्ली-मेरठ-ई-वे से आकर आईटीओ की तरफ जा रहे हैं वो एनएच-24 से जाएं। इसके अलावा जो यात्री विवेक विहार से आ रहे हैं वो आईटीओ के लिए नाला रोड लें। बाद में पुलिस ने बताया कि निर्माण विहार रेड लाइन पर यातायात सामान्य है। यात्री प्रदर्शन वाले रास्तों से होकर गुजरने से बचें। 
सांप्रदायिकता को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ा प्रहार 
 हरियाणा के नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद तथा पलवल में हिंसा के बाद हरियाणा से सटे दिल्ली के कुछ इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढा़ई गई है और सभी बंदोबस्त किये गये हैं। दिल्ली के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली की सुरक्षा और सांप्रदायिकता को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ा प्रहार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।