दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत, दिल्ली में हुई हल्की वर्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत, दिल्ली में हुई हल्की वर्षा

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से दिल्लीवासियों ने चिलचिलाती धूप से राहत

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से दिल्लीवासियों ने चिलचिलाती धूप से राहत महसूस की।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

लेकिन सोमवार को जो तापमान दर्ज किया गया था, यह उससे दस डिग्री कम है। इस महानगर के कई हिस्सों में हल्की वर्षा हुई और तेज हवाएं चलीं।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दाखिल किया नामांकन, योगगुरु बाबा रामदेव रहे मौजूद

मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को बताया जिसका प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों पर पड़ा।

यहां सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। मौसम विभाग ने शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। आर्द्रता 83 और 47 फीसद के बीच रही।

बुधवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाये रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमैट ने कहा,‘‘हम बुधवार को भी सुहाना मौसम रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

मौसमविज्ञानियों के अनुसार हम बुधवार को और मानसून पूर्व गतिविधियों की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन उसकी तीव्रता कम होगी।’’

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।