दिल्लीः मां के साथ अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, 22 चाकू घोंपे, अारोपी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्लीः मां के साथ अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, 22 चाकू घोंपे, अारोपी गिरफ्तार

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के पश्चिमी द्वारका इलाके में तीन युवकों ने मिलकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधेड़ के शरीर पर चाकू से 22 वार किए गए। पुलिस के के मुताबिक आरोपितों ने रात आठ बजे सरेआम शख्स पर चाकुओं से हमला किया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर 20 वर्षीय अमन को गिरफ्तार किया। जो लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अमन ने जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला था।

पुलिस के मुताबिक, अमन के घर में राजू का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। अमन को शक था कि उसकी मां के साथ राजू का अवैध संबंध है। मुहल्ले के लोग भी उसे चिढ़ाते रहते थे। जलालत से परेशान होकर अमन ने अपने दोस्त आशीष और साहिल के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। मौका पाकर उन्होंने राजू को बाजार में पकड़ लिया। अमन ने चाकू से गले, छाती, पेट और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार किए और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने अमन के कबूलनामे के आधार पर दबिश देकर हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। अमन के गुस्से ने अपनी जिंदगी तो तबाह की ही साथ ही अपने दोस्तों और दो परिवारों को भी तबाह कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज सभी को जेल भेज दिया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।