दिल्ली : यमुना का उफान लोग हुए परेशान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : यमुना का उफान लोग हुए परेशान

हर तरफ हा- हा कार, कुदरत के कहर के आगे जनता बेबस लाचार। दिल्ली सहित कई राज्यों में

हर तरफ हा- हा कार, कुदरत के कहर के आगे जनता बेबस लाचार। दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश से बर्बादी का मंजर बना हुआ है। इस बार तो भारत की राजधानी में  40 साल पुरानी रिकॉर्ड तोड बारिश हुई आलम ये पूरी दिल्ली पानी – पानी हो गई। दिल्ली में बारिश हर साल ऐसी नहीं होती लेकिन यमुना नदी का पानी इन दिनों बहुत बार खतरे के निशान को पार कर जाता है जिसकी बड़ी वजह हथिनीकुंड बैराज है।  इतिहास अपने को दोराहा रहा जहा कभी यमुना बहती थी वहा  तक आज फिर यमुना का पानी पंहुचा।  
 रविवार तक उस क्षेत्र की सभी दुकाने बंद 
लाल किले के पीछे रिंग रोड पर पानी पहुंच गया क्योंकि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और बाढ़ की स्थिति के कारण यहां कश्मीरी गेट के आसपास की सभी दुकानें रविवार तक बंद रहेंगी।यमुना के जल स्तर में वृद्धि और निचले इलाकों में बाढ़ के कारण, आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात की आवाजाही बाधित हो गई है। 
यमुना के निचले इलाको में पानी 
वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड, जबकि निगम बोध घाट के पास के इलाके में भी पानी भर गया। राष्ट्रीय राजधानी में जीटी करनाल रोड पर भी यातायात बाधित हो गया क्योंकि यमुना का पानी चेतावनी के निशान को पार कर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।