कई दिनों की गिरावट के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जल स्तर रविवार सुबह 205.81 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, आज सुबह 7 बजे जल स्तर 205.81 था, जो कुछ घंटे पहले दर्ज 205.7 मीटर से अधिक है।
#WATCH | Delhi: Yamuna’s water level crossed the danger mark, recorded at 205.81 meters at 7 am today.
Drone visuals from Old Yamuna Bridge (Loha Pul) pic.twitter.com/BK7q0IhjwV
— ANI (@ANI) July 23, 2023
कई घरों में घुसा पानी
नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को निचले इलाकों में कई घर डूब गए, शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंचीऔर स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया, निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है, एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और हम जल स्तर की निगरानी कर रहे हैं और इसके बारे में जागरूकता फैला रहे हैं।
इससे पहले भी दिल्ली के कई निचले इलाके आ चुके है बाढ़ की चपेट में
13 जुलाई के बाद, यमुना का जल स्तर 208.66 मीटर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में जल स्तर में मामूली उतार-चढ़ाव हुआ है।आठ दिनों तक सीमा से ऊपर बहने के बाद 18 जुलाई की रात 8 बजे जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया। 10 जुलाई को शाम 5 बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ आ गई।