लगातार हो रही बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बता दें सोमवार दोपहर 1:30 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 204.63 मीटर तक पहुंच गया, जो 12 बजे 204.36 मीटर था। यमुना नदी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है। दोपहर 12 बजे हथिनीकुंड बैराज से 2,17,003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत
पिछले 5 घंटे से यमुना में हर घंटे 2 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। हालात को देखते हुए दिल्ली में पहले ही बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि अगले एक घंटे में यमुना का जलस्तर खतरे के निशाने 204.50 मीटर को पार कर जाएगा। वहीं, मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है।इस दौरान उत्तर भारत में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। सभी प्रभावित राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
अरविंद केजरीवाल शहर में लगातार हो रही बारिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरने और यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के संबंध में सोमवार को दिल्ली सचिवालय में हाईलेवल बैठक कर रहे। इस बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है
दरअसल, दिल्ली सरकार ने हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को ही बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी थी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया है। बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।