Delhi Winter : राजधानी में सर्दी के टूटे सारे रिकॉर्ड, आज सीजन का सबसे सर्द दिन, 3 डिग्री से नीचे गिरा तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi winter : राजधानी में सर्दी के टूटे सारे रिकॉर्ड, आज सीजन का सबसे सर्द दिन, 3 डिग्री से नीचे गिरा तापमान

दिल्ली में आज ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। राजधानी में 2 साल बाद आज यानि शुक्रवार

दिल्ली में आज ठंड ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। राजधानी में 2 साल बाद आज यानि शुक्रवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का तापमान दिल्ली में 3 डिग्री सेल्सियस से भी निचे रहा। देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर में ठंड जमकर कहर ढा रही है। कोहरा इतना ज्यादा है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। राजधानी में ठंड ने गुरुवार  को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कि दिल्ली में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। बता दें ये सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
राजधानी में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी
 हैरानी कि बात ये है कि ठंड ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है इससे पहले 2021 में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसी कारण अब मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।  दूसरी और देखें तो यातासात पर भी असर देखने को मिल रहा है। कोहरे से दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। वहीं कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बात अगर शीतलहर कि करें तो शीतलहर का सितम भी दिल्ली में वैसा ही बना हुआ है। राजधानी में शीतलहर का असर फिलहाल थमने वाला नहीं है। साथ ही साथ गिरता तापमान भी ठंड के असर को और भी बढ़ा रहा है इसी वजह से दिल्ली में सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।