Delhi Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्लीवालों का हुआ बुरा हाल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्लीवालों का हुआ बुरा हाल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी की वजह से दिल्ली के लोगों का बुरा हाल हो गया है।

राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी की वजह से दिल्ली के लोगों का बुरा हाल हो गया है। हालांकि, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर और केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद से कई राज्यों का मौसम सुहाना हो गया है। इसके बावजूद दिल्ली में शुक्रवार सुबह बारिश के बावजूद उमस भरा मौसम रहा। जिससे लोग परेशान रहे। 
आर्द्रता 92 से 53 प्रतिशत के बीच रही
आपको बता दें दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 92 से 53 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग (आईएमडी) कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पूर्वी हवा और दक्षिण में पश्चिमी हवा मौजूद हैं
सूत्रों के मुताबिक, रविवार से तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पंजाब से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कम हवा के दबाव की रेखा बनी हुई है। इस रेखा के उत्तर में पूर्वी हवा और दक्षिण में पश्चिमी हवा मौजूद हैं। इनके चलते ही बारिश की स्थिति बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।