Weather Update : दिल्ली में बढ़ी ठंड, अब तक की सबसे सर्द सुबह रही आज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather Update : दिल्ली में बढ़ी ठंड, अब तक की सबसे सर्द सुबह रही आज

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का दौर शुरू हो गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का दौर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम का अब तक का सबसे कम 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यह औसत से एक डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता में नहीं हो रहा सुधार
शहर में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। पड़ोस के फरीदाबाद में (266), गाजियाबाद (262), ग्रेटर नोएडा (224), गुड़गांव (288) और नोएडा (254) में भी खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।