Delhi Weather : आज आसमान साफ रहने का अनुमान, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयातापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : आज आसमान साफ रहने का अनुमान, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयातापमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि, आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 25.3 डिग्री सेल्सियस और 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
135 दर्ज किया गया एक्यूआई
आईएमडी ने बताया कि, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी वायु गुणवता एवं मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसांधान प्रणाली (सफर) इंडिया के वायु गुणवत्ता सेवा के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बज कर 33 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया।

1656048409 weather

शून्य से 50 के बीच  अच्छा माना जाता है एक्यूआई
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 ‘संतोषजनक’, 101 और 200 ‘मध्यम’, 201 और 300 ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।