Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार को मौसम रहा सुहाना, रविवार को बारिश का अनुमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : दिल्ली में शनिवार को मौसम रहा सुहाना, रविवार को बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहावना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था।
वायु गुणवत्ता का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक’ दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।