Delhi Weather : राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : राजधानी में सुबह न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान

दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज
आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि मौसम विज्ञानियों ने दिन में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 158 दर्ज किया गया।
401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।