Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे NCR में मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर गर्मी और उसम के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम काफी

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर गर्मी और उसम के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो गया है। तो वहीं कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई है। सड़कों पर पानी भर गया है। 
बता दें कि, शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली में मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। साथ ही मौसम विभाग ने आज और कल के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता
आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, लेकिन यह सामान्य से काफी नीचे रहा। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। 
शनिवार को तेज बारिश की संभावना-मौसम विभाग 
दरअसल, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ लाइन दिल्ली की ओर बढ़ रही है और एक पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में आ रहा है, जिससे शनिवार को तेज बारिश की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।