Delhi Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए कितना रहेगा तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather News : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानिए कितना रहेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के अनुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले दिनों में झूलसने वाली गर्मी पड़ने का अनुमान है, जिसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। आईएमडी ने कहा कि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सिय के पार रहने का अनुमान है।
27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुबह साढ़ आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 28 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार को झुलसाने वाली लू चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का असर महसूस किया जाएगा।

1654590241 mausam

लू चलने का है अनुमान
बता दें कि, विभाग ने कल जारी अपने बुलेटिन में कहा था कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू चलने के अनुमान है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।