Delhi Weather : आज हल्की बारिश होने की संभावना, 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : आज हल्की बारिश होने की संभावना, 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सोमवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तापमान
बता दें कि, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आसमान मुख्यतौर पर साफ रहेगा। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 132 दर्ज किया गया।

1655789900 weather

401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है
आपको बता दें कि, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।