Delhi Weather : सुबह से उमस भरा मौसम, दिन में हल्की बारिश की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : सुबह से उमस भरा मौसम, दिन में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी से आज भी दिल्लीवासियों को गर्मी से नहीं मिली राहत। सुबह से

राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी से आज भी दिल्लीवासियों को गर्मी से नहीं मिली राहत। सुबह से मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
1658728162 delhi
दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में  हुई बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।