Delhi Weather : दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत ,न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, IMD ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत ,न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस, IMD ने दी जानकारी

दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम

दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।आईएमडी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता 82 फीसदी रही।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास 
आईएमडी के वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।