Delhi Weather : दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, 2°C पर पहुंचा पारा, येलो अलर्ट जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, 2°C पर पहुंचा पारा, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती

राजधानी दिल्ली में लगातार ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। शीत लहर के कारण राजधानी में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 2-6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को ये तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी तक दिल्ली में इस तरह कंपा देने वाली ठंड के हालात बने रहेंगे। 
कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट 
बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मयूर विहार में यह सबसे कम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीँ कई हिस्सों में घने कोहरे की मार पड़ रही है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक आज कम से कम 15 ट्रेनें एक घंटे से आठ घंटे की देरी में चल रही हैं। 
अगले दो दिन शीत लहर की संभावना
पहाड़ों में लगातार जारी बर्फ़बारी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी में आज मंगलवार की सुबह पारा शून्य डिग्री के भी नीचे पहुंच गया। इलाके के कई खेतों में ठंड की बजह से बर्फ की परत जम गई है। इसके साथ पंजाब में भी यही हालात हैं। राज्य के कई जिलों में पाले के साथ धुंध देखने को मिल रही है। 
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।19 से 20 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।