Delhi: यमुना में जलस्तर 206 मीटर के पार, निचले इलाके से लोगों को निकालने का काम शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: यमुना में जलस्तर 206 मीटर के पार, निचले इलाके से लोगों को निकालने का काम शुरू

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर गया है।बता दें यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने का काम सोमवार शाम से शुरू कर दिया गया है।इस को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। जलभराव की स्थिति और यमुना के बढ़ते स्तर पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि अब तक बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। 
आपको बता दें सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों में स्थानांतरित करने के लिए 41,000 लोगों की पहचान की गई है। ऊंचाई वाले जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच हरियाणा द्वारा यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को सोमवार को पार कर गया। नदी का जलस्तर संभावित समय से पहले ही खतरे के निशान को पार कर गया है। 
 केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सहित 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए 
दरअसल, दिल्ली सरकार ने मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की थी और सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया था।अधिकारियों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने का को कहा गया है। इसके अलावा, त्वरित प्रतिक्रिया दल और नौकाएं तैनात की गई हैं।दिल्ली सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों और यमुना के जलस्तर की निगरानी के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सहित 16 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।
 भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही 
उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में ‘भारी से अत्यधिक भारी’ वर्षा दर्ज की गई है।इससे नदियां, नाले उफान पर हैं और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व पंजाब में बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है तथा आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।