दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ के तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति को टालने के फैसले

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ के तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति को टालने के फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। 
खबरों के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ ने 29 नवंबर को आयोजित अपनी बैठक में तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति और उनके वेतन संवितरण को टालने का फैसला किया है। 
यह निर्णय 28 अगस्त को जारी हुए डीयू के परिपत्र के आधार पर किया गया है जिसमें कहा गया था कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में निकलने वाले रिक्त पदों पर केवल अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है। 
दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से 4,500 से अधिक शिक्षक तदर्थ आधार पर काम कर रहे हैं। 
शिक्षक संघ ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। 28 अगस्त के परिपत्र का हवाला देते हुए कुलपति पदों पर तदर्थ शिक्षकों की पूर्णकालिक नियुक्ति से इनकार कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।