DU Admission 2022 : एडमिशन फेज 3 का शेड्यूल जारी, 18 अक्टूबर को आएगी पहली मेरिट लिस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

DU Admission 2022 : एडमिशन फेज 3 का शेड्यूल जारी, 18 अक्टूबर को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने फेज-3 एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट

DU Admission 2022 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने फेज-3 एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 18 अक्टूबर 2022 को जारी की जाएगी। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की भी लास्ट डेट भी बढ़ा दी है। 
एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर पूरा नोटिस और शेड्यूल चेक कर सकते हैं। एडमिशन डेट एक्सटेंड होने के बाद कैंडिडेट्स 12 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 10 अक्टूबर थी।
Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरे फेज का रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर 2022 से शुरू हुआ, जिसमें आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट आज (10 अक्टूबर) तक के लिए है तक थी। यह रजिस्ट्रेशन फेज 1 और फेज 2 के लिए है। यूनिवर्सिटी का कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर आवेदन लिया गया था। 

Image

इस साल छात्रों को दाखिला 12वीं के मार्क्स के आधार पर कट ऑफ बनाकर नहीं बल्कि CUET मार्क्स के आधार पर होगा। इसमें एडमिशन को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं। नए नियम के अनुसार, दो छात्रों का CUET UG Score बराबर होने पर टाई-ब्रेकर नियम के तहत एडमिशन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।