दिल्ली : शाहदरा में इमारत की बालकनी गिरने से दो महिलाओं की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली : शाहदरा में इमारत की बालकनी गिरने से दो महिलाओं की मौत

शाहदरा में एक पुरानी इमारत की बालकनी का एक हिस्सा ढह जाने के कारण दो महिलाओं की मौत

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में एक पुरानी इमारत की बालकनी का एक हिस्सा ढह जाने के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। 
पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान सुमित्रा शर्मा (60) और सावित्री भाटी (55) के तौर पर हुई है। ये दोनों रामनगर इलाके की रहने वाली थीं। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना मानसरोवर पार्क इलाके में बृहस्पतिवार शाम की है। दोनों महिलाएं जब सब्जी खरीद रही थीं तभी बालकनी का एक हिस्सा उन पर गिर गया। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां सावित्री को मृत घोषित कर दिया गया। 
सुमित्रा को सेंट स्टीफन अस्पताल रेफर किया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि यह एक मंजिला इमारत जर्जर हालत में थी और उसके मालिक ने कुछ महीने पहले इमारत खाली कर दी थी। उन्होंने बताया कि मानसरोवर पार्क थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच चल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।