Delhi : बेटे बहु से परेशान बुजुर्ग दम्पति ने PM मोदी को चिट्टी लिख लगाई न्याय की गुहार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi : बेटे बहु से परेशान बुजुर्ग दम्पति ने PM मोदी को चिट्टी लिख लगाई न्याय की गुहार

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है जहां बुजुर्ग दम्पति ने अपने बच्चों

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है जहां बुजुर्ग दम्पति ने अपने बच्चों से परेशान हो कर पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग दंपत्ति की ओर से पीएम को शिकायती पत्र लिखने वाले वकील मनीष भदौरिया ने बताया कि यह मामला करीब तीन साल पुराना है, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति बुद्धिराम और उनकी पत्नी सावित्री परेशान है। 
बुजुर्ग दम्पति ने बच्चों से परेशान हो कर पीएम मोदी से लगाई गुहार 
बुधिराम को उसके बेटे और बहू द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। इतना ही नहीं जिसके बाद बुद्धिराम की ओर से कोर्ट का सहारा लिया। शाहदरा डीएम कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया और घर खाली करने का आदेश दिया, लेकिन नजदीकी हर्ष विहार थाना पुलिस और जिला प्रशासन बेटे संजय कुमार और पत्नी सुमन से घर खाली नहीं करवा सका। आगे आपको बता दें  ऐसे में बीमार पिता और मां के साथ बेटे और बहू का इस तरह उत्पीड़न करना उनकी जान के लिए भी खतरा है। दरअसल, दिल्ली में बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, दिल्ली एलजी और सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। बुजुर्ग दंपत्ति का आरोप है कि डीएम कोर्ट के आदेश के बावजूद उनका बेटा और बहू घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं।  एक साल पहले घर में कलह और बेटे-बहू की प्रताड़ना के बाद जिलाधिकारी ने मकान खाली करने का आदेश जारी किया था। देखा जाए तो साथ ही हर्ष विहार थाने से लेकर जिला प्रशासन को भी बार-बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक बेटे-बहू ने घर खाली नहीं किया है। साथ ही बुजुर्ग दंपत्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।