दिल्ली : प्रोप्रटी विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर

NULL

नई दिल्ली: दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जिसमें दो सगे भाई और एक बड़े भाई की पत्नी है।  पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। बीती रात 11 बजकर 20 मिनट के आसपास दोनों भाइयों के बीच अचानक बाहर खड़ी गाड़ियों की पार्किंग को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। दोनों भाई एक ही बिल्डिंग में रहते थे। जिसके बाद बड़े भाई जसपाल ने गुरजीत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। उसी दौरान पास में खड़े हुए दो पीएसओ जो गुरजीत को मिले हुए थे उन्होंने जसपाल और उसकी पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां मारी। इस वारदात में दोनों भाइयों की मौत हो गई और जसपाल की पत्नी स्वीटी की भी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों पीएसओ भाग गए। दोनों भाई बड़े बिजनेसमैन हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है क्योंकि पूरी घटना घर के बाहर सड़क पर हुई। दोनों पीएसओ प्राइवेट हैं।

 

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।