Delhi : CM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजधानी में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi : CM केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद राजधानी में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

राजधानी दिल्ली में एक फोन कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया। जी हां, कल रात 12 बजे

राजधानी दिल्ली में एक फोन कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया। जी हां, कल रात 12 बजे के बाद पुलिस पीसीआर में एक कॉल आता है, जिसमें मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिसके बाद पुरे पीसीआर रूम में अफरातफरी का माहौल देखने लायक था। 
CM केजरीवाल को शख्स ने जान से मारने की दी धमकी 
दरअसल, आपको बता दें वारदात में सामने आया है कि ये कॉल एक दिमागी मरीज के द्वारा की गई थी। जानकारी के लिए बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसमें दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है इसी वजह से आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया गया है। बता दें इसी व्यक्ति ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कहा गया है कि आरोपी का काफी समय से दिमागी इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पुलिस पीसीआर में कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और आरोपी को कुछ ही समय में दबोच लिया गया। फिलहाल आरोपी का इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसकी वजह से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी के दिमागी बीमार होने के कारण पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है परन्तु देखा जाए तो CM केजरीवाल को जान से मारने कि धमकी मिलने के बाद पुलिस जभी हरकत में आई और मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।