दिल्ली में सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू, 272 वॉर्ड से लिए जाएंगे सैंपल : सत्येंद्र जैन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू, 272 वॉर्ड से लिए जाएंगे सैंपल : सत्येंद्र जैन

तीसरा सर्वे वार्ड के अनुसार होगा। इसमें 17,000 सैंपल साइज लिए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर सैंपल लिए

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी के बीच मंगलवार से सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इस बार और जमीनी स्तर पर पहुंचने के लिए सभी 272 वॉर्डों से सैंपल लिए जाएंगे। हर वॉर्ड से कम से कम 60 से 70 सैंपल लिए जाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तीसरे चरण का सीरो-सर्वे मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस बार यह सर्वे वार्ड के अनुसार होगा। इसमें 17,000 सैंपल साइज लिए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर सैंपल लिए जाएंगे और इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 10 दिन का समय लगेगा।
1598946401 रोगल
जानकारी के मुताबिक पिछले पिछले सर्वे की तरह इस बार भी सैंपल कलेक्शन की उम्र सीमा वही रहेगी। सर्वे में 18 साल से कम उम्र के 25 पर्सेंट, 18 से 49 साल के बीच में 50 पर्सेंट और 50 साल से ऊपर के लोगों के 25 पर्सेंट सैंपल लिए जाएंगे। दूसरे सीरो सर्वे के अनुसार दिल्ली में 29.1 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले एंटीबॉडी हैं। 
दूसरे सर्वे में 15,000 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 28.3 प्रतिशत पुरुषों और 32.2 प्रतिशत महिलाओं में एंटीबॉडी मिले हैं। पिछले दोनों सर्वे जिला स्तर पर किए गए थे। इसलिए तीसरे सर्वे में सभी 272 वार्डो के हर इलाके से सैंपल लिए जाएंगे। हर वार्ड से औसतन 60-70 लोगों के सैंपल लेकर एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।