दिल्ली के स्कूली बच्चों ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ ली : CM केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के स्कूली बच्चों ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ ली : CM केजरीवाल

दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी

दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज 22 लाख विद्यार्थियों के साथ महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया गया। 
1577089149 cm 234
सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन समाज की विचारधारा को बदलने की जरूरत है। हमें दिल्ली को ऐसी जगह बनाना होगा जहां महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरे नहीं।” 
1577089193 cm 567
उन्होंने कहा, “लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। लड़कियां भी अपने घर पर अपने भाइयों को यही शपथ दिलवाएंगी और महिलाओं के साथ सही ढंग से नहीं पेश आने पर उनके साथ रिश्ता तोड़ने की चेतावनी देंगी।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।