Delhi: रामलीला मैदान पहुंचे संजय सिंह, OPS के लिए आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को मिला AAP का साथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Delhi: रामलीला मैदान पहुंचे संजय सिंह, OPS के लिए आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों को मिला AAP का साथ

दिल्ली के रामलीला मैदान में OPS यानी पुरानी पेंशन स्कीम के बहाली की मांग को लेकर कई राज्यों सरकारी कर्मचारी इकट्ठा हुए हैं। बता दें रामलीला मैदान में इस वक्त सरकारी कर्मचारियों की जमकर भीड़ है, सभी मोदी सरकार से आंदोलन के जरिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब इस आंदोलन को राजनीतिक पार्टियों का भी साथ मिल रहा है।लाखों की संख्या में मौजूद सरकारी कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी का पूर्ण समर्थन मिला।
कर्मचारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
इस दौरान आज आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सरकारी कर्मचारियां का स्वागत किया। उन्होंने मंच से उनका अभिवादन किया और उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही। इसी बीच संजय सिंह के साथ मंच पर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी दिखाई दिए।उन्होंने भी सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। संजय सिंह ने कहा कि देश के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
कर्मचारी कर रहे ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली की मांग
बता दें, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम से जुड़े संगठन इस रैली में शामिल हुए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने मैदान में टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी है बावजूद इसके कर्मचारियों की भारी संख्या रैली में हिस्सा लेने पहुंची है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना और पुरानी पेंशन योजना की मांग प्रमुख मुद्दा बन चुका है। लाखों की संख्या में मौजूद किसान, कर्मचारी मोदी सरकार के ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली की मांग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।