दिल्‍ली : साक्षी के हत्‍यारे साहिल को गुप्त तरीके से कोर्ट में पेश किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्‍ली : साक्षी के हत्‍यारे साहिल को गुप्त तरीके से कोर्ट में पेश किया गया

दिल्ली में 16 साल की लड़की की दिनदहाड़े हत्या की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। नाबालिक

दिल्ली में 16 साल की लड़की की दिनदहाड़े हत्या की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। नाबालिक लड़की की इस तरह से हुई हत्या ने देश भर में सनसनी मचा दी हैा हालांकी साक्षी की हत्या के बाद पुलिस ने इस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल  को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दिल्ली पुलिस  की तरफ से अदालत में दलील दी गई कि अभी आला ए कत्‍ल यानि हत्‍या में इस्तेमाल हथियार चाकू को बरामद किया जाना है। दूसरी तरफ पूछताछ के बाद कई जानकारियों  इकट्ठा की जा रही ताकि ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल  सके ।
 गुप्त तरीके से कोर्ट में साहिल की पेशी
क्योंकी नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी साहिल को आज सुबह कोर्ट में पेश किया गया था।आज सुबह बेहद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को बेहद गुप्त तरीके से कोर्ट के सामने पेश किया गया था।
फ्रिज-एसी की मरम्मत करता है हत्यारा
दिल्ली पुलिस ने रविवार को  शाहाबाद डेयरी  इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की को चाकू से मारने वाले साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी  पर 16 बार से ज्यादा हमला किया इतने से उसका मन नही भरा तो इस हैवान ने एक बोल्डर से उसके सिर पर भी वार किया। हत्या करने वाला साहिल फ्रिज-एसी की मरम्मत करता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस  घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। लगभग सात से आठ लोग वहां मौजूद थे।लेकिन वो मौत का तमाशा देखते रहे किसी ने भी  उस मासूम को बचाने की कोशिश तक नहीं की। काफी देर बाद  गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है और आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।