मौसम में बदलाव के साथ फिर गर्म होने लगा दिल्ली का पारा - 40 डिग्री के पास पहुंचा दिल्ली का तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मौसम में बदलाव के साथ फिर गर्म होने लगा दिल्ली का पारा – 40 डिग्री के पास पहुंचा दिल्ली का तापमान

मौसम में आए बदलाव के साथ दिल्ली का पारा फिर गर्म होने लगा है। शनिवार को दिल्ली का

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी): मौसम में आए बदलाव के साथ दिल्ली का पारा फिर गर्म होने लगा है। शनिवार को दिल्ली का तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे तक लोधी रोड में 1 एमएम, पीतमपुरा में 0.5 एमएम और रिज में बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में कुछ ठंडक रही, लेकिन रविवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है। विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा और धूल खिलने के कारण तापमान में बढ़त हो सकती है। वहीं मंगलवार से दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 13 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालां‌कि तटीय क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।